{"_id":"5e42f0c58ebc3ee5de2bf8d7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1939784130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ाने को लेकर छात्रो का कॉलेज गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ाने को लेकर छात्रो का कॉलेज गेट पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस बढ़ाने से भड़के छात्र, कॉलेज गेट पर किया हंगामा
पिलखुवा। कॉलेज की ओर से अचानक फीस बढ़ाए जाने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा काटा। छात्रों ने प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन से बढ़ी फीस वापस लेने की मांग की।
नेशनल हाइवे स्थित जिंदल नगर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज के गेट पर खूब हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाप जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के लेखा विभाग द्वारा वार्षिक परीक्षा सत्र के बीच में फीस बढ़ा दी गई हैं, जो सरासर गलत है। छात्रों ने कॉलेज से मांग करी कि प्रवेश के समय तय की गई फीस (शुल्क) को लिया जाए और लेखा विभाग द्वारा बढ़ाए गए शुल्क को वापस लिया जाए। छात्रों ने इस दौरान कॉलेज के गेट पर ताला भी लगा दिया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शिवम, नीरज, अरूण, यश, विकास, निकिल, साहिल, अभिषेक, रवि, केशव, आर्यन, कपिल, संदीप, गौरव, मीना, आरती, सीमा आदि मौजूद रहे।