{"_id":"5e2b35048ebc3e7d696361ab","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd192872971","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई में शामिल होने आए युवकों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई में शामिल होने आए युवकों के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई में शामिल होने आए युवकों से मारपीट
धौलाना। गाजियाबाद से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवकों का आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कस्बा धौलाना में ठाकुर बृजपाल सिंह के पोत्र धर्मेन्द्र राणा की सगाई में शामिल होने गाजियाबाद से उसके दोस्त मोनू, आर्यन, आदर्श धौलाना आए थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक जब धौलाना पिलखुवा मार्ग की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में कंदौला रजवाहा के पास अज्ञात लोगों ने युवकों से मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे कंदौला निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं युवक श्याम सिंह का कहना है कि उसका झगड़ा अन्य एक स्थानीय युवक अनिल निधावली के साथ हुआ था। इस मामले से उसका कोई लेना देना नहीं है। जबकि तीनों युवकों का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की है। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।