फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

24 घंटे में वापसी पर छूट अब केवल फास्टैग कार्ड पर उपलब्ध, कैल पर नही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छिजारसी टोल : 24 घंटे में वापसी पर छूट अब केवल फास्टैग लेन पर उपलब्ध
विज्ञापन

पिलखुवा। टोल पर 24 घंटे में वापसी पर मिलने वाली छूट अब सिर्फ फास्टैग वालों को ही मिलेगी। इसके अलावा टोल प्लाजा के निर्धारित एरिया में आने वाले गांवों व कस्बे के लोगों को भी जो छूट मिलती थी वो कैशलेन पर नहीं मिलेगी। ये भी फास्टैग वालों को ही मिल सकेगी। इसे लेकर एनएचएआई की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। यह नियम देश के सभी टोल पर गत 15 जनवरी से लागू कर दिया गया है।
देश के सभी टोल प्लाजाओं पर अब तक 24 घंटे में वापसी पर कैस की रसीद पर भी कुल रुपयों पर करीब 30 प्रतिशत टोल शुल्क में छूट मिलती थी, लेकिन गत 15 जनवरी से यह बंद कर दी गई है। इस छूट का लाभ अब केवल उन वाहन चालकों को ही मिलेगा जिनके पास फास्टैग उपलब्ध है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जारी किए गये सर्कुलर में यह साफ कर दिया गया है। छिजारसी टोल प्लाजा पर जहां अब कैश लेन में 24 घंटे में वापसी का शुल्क 250 रुपये देना होगा। वही फास्टैग से 185 रुपये टोल कटेगा।
विज्ञापन

टोल पर रिकार्ड फास्टैग बने, लगी लाइन
- टोल पर बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड फास्टैग बनाए गए। यहां फास्टैग बनवाने के लिए वाहन चालकों की लाइन लगी रही। अभी तक रोजाना करीब 250 से 300 लोग ही फास्टैग बनवाने पहुंच रहे थे। लेकिन इस दौरान करीब 1100 वाहन चालकों ने फास्टैग बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश लेन में लगा रहा जाम
- टोल पर कैश लेन में वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। इस दौरान जाम में फंसकर लोग काफ देर तक परेशान रहे। टोल पर सिर्फ दो ही कैश लेन चल रही हैं। ऐसे में चालकों को समस्या हो रही है।
भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
- फास्टैग लेन की संख्या बढ़ने के बाद कई वाहन चालक जल्दी निकलने के चक्कर में फास्टैग लेन में पहुंच जाते हैं। यहां दोगुना टोल मांगे जाने के दौरान उनकी कई बार टोल कर्मचारियों से बहस होती है। ऐसे में फास्टैग वाले वाहन चालकों को भी समस्या होती है। इन समस्याओं को रोकने के लिए टोल पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद हैं। जिससे वाहन चालक फास्टैग लेन में न पहुंचे।

छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ का कहना है कि एनएचएआई के निर्देश पर गत 15 जनवरी से कैशलेन में 24 घंटे वापसी की दी जाने वाली रसीद बंद कर दी गई हैं। अब वापसी की छूट का लाभ केवल फास्टैग कार्ड पर ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed