{"_id":"5e1a0d4e8ebc3e87ec800cb5","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd191989477","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक द्वारा लिफ्ट नहीं दिए जाने पर युवको ने ट्रक को तोड़ चालक को पीट घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक द्वारा लिफ्ट नहीं दिए जाने पर युवको ने ट्रक को तोड़ चालक को पीट घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट नहीं देने पर ट्रक में तोड़फोड़, चालक को पीटा
पिलखुवा। लिफ्ट नहीं देने पर तीन युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। वहीं चालक को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बदायूं के सादूलागंज निवासी विनोद कुमार एक ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। शुक्रवार की देरशाम वह बरेली से ट्रक लेकर जारचा जा रहा था। धौलाना रोड पर हावल की पुलिया के पर खड़े तीन युवकों ने उक्त ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक द्वारा ट्रक रोकने पर उक्त युवकों ने धौलाना तक ट्रक में बैठाकर ले चलने का आग्रह किया। आरोप है कि ट्रक चालक द्वारा इंकार करने पर युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चालक को पीटकर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हावल निवासी इशरार व महताब और मदापुर निवासी उमर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।