फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रांड कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली तेल बेच रहे एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नकली हेयर ऑयल बनाने का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन

पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर स्थित एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली तेल बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने दुकान पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर स्टीकर व बोतल बरामद दी। वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली निवासी गौरव तिवारी डाबर कंपनी में लीगल एडवाइजर के पद पर तैनात हैं। गौरव ने बताया कि उसके किसी से उसे सूचना मिली कि गांव निजामपुर में एक दुकानदार उनकी कंपनी के नकली स्टीकर व बोतल का प्रयाग करके क्षेत्र में नकली तेल बेच रहा है। सूचना मिलते ही वह अपनी कंपनी के कर्मचारी प्रमोद के साथ पिलखुवा कोतवाली आया और इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। एसआई हरी कुमार कंपनी के अधिकारियों के साथ उक्त दुकानदार के गोदाम पर छापा मारा। इस कार्यवाई से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जबकि मौका पाकर दुकान मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने सारा नकली माल अपने कब्जें में ले लिया। कोतवाली हरी सिंह ने बताया कि मौके से पुलिस ने नकली तेल के स्टीकर लगे प्लास्टिक की शीशी में भरे990 पीस व नकली वासमोल जेसमीन तेल के स्टीकर लगे 1423 पीस बरामद किए है। गांव निजामपुर निवासी दुकानदार सोमवीर पुत्र रघुवर के खिलाफ लीगल एडवाइजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार दुकानदार की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed