फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एक दूसरे को बचाने में चली गई तीन की गई जान
विज्ञापन

पिलखुवा। जींस की धुलाई करने वाली फैक्ट्री के मजदूरों की सर्तकता से कर्मचारी रवि और यूसुफ की जान तो बच गई लेकिन फैक्ट्री गार्ड, कर्मचारी व सफाई कर्मचारी को न बचा सके। सफाई कर्मचारी को बचाने के चक्कर में गार्ड व कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं तीनों के शवों को बाहर निकालने वाले दमकल कर्मी मनवीर की भी हालत खराब हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टेक्सटाइल सिटी स्थित जींस धुलाई की फैक्ट्री मैनेजर के आदेश पर हापुड़ से प्लांट की सफाई कराने के लिए टैंकर मंगाया गया था। टैंक की सफाई के लिए सबसे पहले कर्मचारी को उतारा गया था। सफाई के दौरान पैर फिसलने से वह प्लांट में गिर गया था। पास में खड़ा फैक्ट्री गार्ड तारा शंकर उसे बचाने के लिए प्लांट में उतरा था। करीब 5 मिनट तक जब दोनों वापस नही आए तो फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर जितेंद्र भी प्लांट में घुस गया। यह सब देख पास में खड़े अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस इतनी जबरदस्त थी कि कोई भी उसमें घुसने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। हालांकि तीनों को बचाने के लिए रवि और यूसुफ भी प्लांट में चले गए लेकिन वह भी बेहोश हो गए। गैस ज्यादा होने के चलते मजदूरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद दमकल कर्मी मनवीर ने तीनों के शव को बाहर निकाला गया। प्लांट से निकलने के बाद सिपाही की भी हालत खराब हो गई। जिसके चलते उसे भी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

छुट्टी लेकर घर जाने वाला था जितेंद्र
फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर जीतू यादव पुत्र अच्छेलाल यादव जनपद जौनपुर के गांव महमदपुर का रहने वाला था। फैक्ट्री कर्मियों ने बताया कि उसने मालिक से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। कुछ दिन बाद ही वह छुट्टी पर जाने वाला था। वहीं मृतक गार्ड भी अपने परिवार के साथ लगभघ 10 वर्ष से फैक्ट्री में अपने पुत्र हर्ष व पत्नी आरती के साथ रह रहा था। हादसे के दोनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed