फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: सात फरवरी को वकील फूकेंगे सरकार का पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सात फरवरी को वकील फूंकेंगे सरकार का पुतला
विज्ञापन

हापुड़। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर रहे। जिसके चलते किसी भी अधिवक्ता ने कोई न्यायिक कार्य नहीं किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर 16 अगस्त 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वार्ता की। लेकिन इसके बाद भी अधिवक्ताओं की मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। जिसके विरोध में बार काउंसिल ने प्रदेश भर में हड़ताल करने की घोषण की थी, जिसके समर्थन में यह हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए बार काउंसिल के आदेश अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जिसमें 30 जनवरी को अधिवक्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद सात फरवरी को अधिवक्ता हड़ताल पर रहते हुए कचहरी परिसर में सरकार का पुतला फूंकेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं बरत रही है। जिसके चलते ही अधिवक्ताओं को आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed