{"_id":"63cebaf057d29e02e4415704","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2511635157-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रक लुटेरे को बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रक लुटेरे को बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बाबूगढ़ पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी। संवाद
- फोटो : HAPUR
ट्रक लुटेरे को बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने ट्रक लूट करने वाले एक शातिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है।
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सोमवार देर रात थाना बाबूगढ़ पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को किठौर मार्ग पर सरावनी के पास रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने फरार होने का प्रयास किया।
पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के अशीलपुर निवासी शुऐब उर्फ सोहेल के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में बदमाश पर 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ट्रक लूट में माहिर था। हालांकि उसने क्षेत्र में कोई वारदात में शामिल नहीं रहा। बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।