फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: देर रात तक उल्लास, बोले- हैप्पी न्यू ईयर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नये साल का जश्न मनाते लोग । संवाद - फोटो : HAPUR
देर रात तक उल्लास, बोले- हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन

हापुड़। नए साल के आगमन की खुशी में शहरवासी देररात तक आनंद और उल्लास में डूबे रहे। नई उम्मीदों के साथ लोगों ने 2022 को विदा कर 2023 को आगमन का स्वागत किया। रेस्टोरेंट और होटलों में लोगों ने परिवार के साथ जमकर मस्ती की। माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने शाम से ही सड़कों पर चेकिंग शुरू कर दी।
नए साल के स्वागत के लिए रेलवे रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, फ्री गंज रोड के रेस्टोरेंट गुब्बारे व झालरों से सजे रहे। युवाओं ने अपने दोस्तों संग पुराने साल को अलविदा कहा और हैप्पी न्यू ईयर बोलकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेस्टारेंट में गानों की धुन पर जमकर मौज मस्ती की। दिल्ली रोड स्थित भुक्कड़ रेस्टोरेंट पर भी म्यूजिक और डांस का कार्यक्रम रहा, जहां युवाओं ने बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर डांस किया। घरों में भी नए साल का जश्न मनाया गया, घर में ही पार्टी की सभी तैयारियां की गई। बॉनफायर कर युवाओं ने डांस किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर नए साल के आगमन की शुभकामनाएं की बाढ़ आ गई। व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने जमकर नए साल के बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर पुलिस का रहा सख्त पहरा
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। शाम ढलते ही जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई। चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी। देर रात तक पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रही। सड़कों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले युवकों को भी पकड़ा गया। वाहनों चालकों की जांच की गई कि कहीं कोई शराब का सेवन करके तो वाहन नहीं चला रहा है।

दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नये साल का जश्न मनाती युवती । संवाद

दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नये साल का जश्न मनाती युवती । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed