फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: मॉकड्रिल से आज परखी जाएगी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला अस्पताल में बना कोविड वार्ड । संवाद - फोटो : HAPUR
मॉकड्रिल से आज परखी जाएंगी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिले के सात अस्पतालों में मॉकड्रिल होगी। इसमें महीनों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर व अन्य जीवनरक्षक उपकरणों को चलाकर देखा जाएगा। अपर निदेशक स्वास्थ्य तैयारियां का जायजा लेंगे। कोविड अस्पताल और दवाओं की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विदेशों में कोरोना का नया स्वरूप फैलता जा रहा है, ऐसे में समय रहते जिले में भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले के पांच सीएचसी और एक जिला अस्पताल में सात ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को आसानी से इलाज मुहैया हो सके।
विज्ञापन

लेकिन इन अस्पतालों में बीते करीब दस महीने से ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर को चलाया नहीं जा सका है। मशीनें धूल फांक रही हैं। ऐसे में मंगलवार को मॉकड्रिल के दौरान अपर निदेशक इनका जायजा लेंगे। काल्पनिक मरीज को इलाज भी दिया जाएगा, इस दौरान टाइमिंग व मशीनों को चलने में लगने वाले समय को भी नोट किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में होगी मॉकड्रिल
दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल, हापुड़, धौलाना, पिलखुवा, सिखैड़ा सीएचसी, रामा मेडिकल, जीएस मेडिकल, सरस्वती मेडिकल में भी मॉकड्रिल होगी।
जिले में कोरोना और टीकाकरण की स्थिति
कुल जांच------1084475
कुल मरीज-----15067
कुल मौत------223
जिले में टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग प्रथम टीका दूसरा टीका
18 से ऊपर 1019250 950020
15 से 17 साल 92967 90992
12 से 14 साल 58019 56007
मॉकड्रिल की तैयारी पूरी
कोरोना को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को मॉकड्रिल में ट्रायल भी हो जाएगा। मरीजों को आवश्यक इलाज अस्पतालों में मिल सकेगा। वार्ड में बेड तक ऑक्सीजन की पाइपलाइन हैं, वेंटिलेटर की भी व्यवस्था सुचारू है। - डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed