फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: शादी न करने पर युवती के फोटो किए वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शादी न करने पर युवती के फोटो किए वायरल
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नवविवाहिता को एक युवक परेशान कर रहा है। नवविवाहिता के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल करने का आरोप है, इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव की रहने वाले युवक का उसके घर काफी आना-जाना था। युवक ने उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर पता कर लिया। नए-नए नंबरों से फोन करके बेटी को परेशान करने लगा। 12 दिसंबर 2022 को उसने पुत्री की शादी जिला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ की थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पुत्री के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले को लेकर 17 दिसंबर को गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जहां युवक ने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती ना करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी आरोपी ने पुत्री की ससुराल में फोन करके उसका घर तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री को धमकी दी कि उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed