फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन साल पहले हुए अपमान का बदला लेने के लिए हुई थी अर्जुन की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में हुई हत्या का आरोपी पंकज। संवाद - फोटो : HAPUR
तीन साल पहले हुए अपमान का बदला लेने के लिए की थी अर्जुन की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। सिकंदरपुर काकौड़ी में दिवाली की रात घर में घुसकर हुई युवक अर्जुन (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि तीन साल पहले हुए अपमान का बदला लेने के लिए उसने अर्जुन की हत्या की।
सोमवार रात करीब 10 बजे गांव का ही युवक सौरभ अपने एक साथी पंकज उर्फ सुक्खे के साथ अर्जुन के घर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और अर्जुन को गोली मार दी थी। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

जबकि अर्जुन को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि मुख्य आरोपी फरार था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ को बुधवार को उपैड़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में बरामद पिस्टल को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन साल पहले मृतक अर्जुन आरोपी की बहन को बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने ही मामले में फैसला कर दिया, लेकिन ग्रामीण इसे लेकर सौरभ पर तंज कसते थे, जिसे लेकर वह परेशान था। अर्जुन उस मामले के बाद से कभी कभार ही गांव आता था। ऐसे में सौरभ को दिवाली पर उसके आने का इंतजार था। घटना के तीन दिन पहले ही अर्जुन गांव आया था।

आरोपी के पिता पर भी कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष बुधवार को थाने पहुंचा और मामले में मुख्य आरोपी सौरभ के सेना से सेवानिवृत्त पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। सौरभ ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से ही घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस फिलहाल पिता की मिलीभगत से इनकार कर रही है।

गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में हुई हत्या का आरोपी सौरभ। संवाद

गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में हुई हत्या का आरोपी सौरभ। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed