फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ढ़ाई फुट के अजीम की दुल्हन बनेगी तीन फुट की बुशरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुशरा व अजीम की जोडी का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : HAPUR
ढाई फुट के अजीम की दुल्हन बनेंगी तीन फुट की बुशरा
विज्ञापन

हापुड़। मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 3 फुट 2 इंच फीट कद की बुशरा और जिला शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 2 फुट छह इंच कद के अजीम मंसूरी का निकाह सात नवंबर को होगा। हालांकि, शादी की तारीख थोड़ी आगे पीछे भी हो सकती है। दोनों परिवारों ने धूमधाम से निकाह की तैयारी शुरू कर दी हैं। दोनों ही परिवारों में खुशी की लहर है।
अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी लंबे समय से अपनी सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी।
विज्ञापन

लेकिन, अब अजीम का सपना साकार होने जा रहा है। शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। अजीम का कहना है कि उसके माता पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह की तारीख नजदीक आने से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहली बार बुशरा को देखा
निकाह करने की गुहार लगाने के लिए थाने में पहुंचे अजीम की किसी ने वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। मजीदपुरा के सभासद हाजी अय्यूब और उनके मित्र शाहिद मंसूरी ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में ही कार्यालय बनाया हुआ है। प्रतिदिन बुशरा को वह आते-जाते देखते थे। वायरल वीडियो को वह पहले ही देख चुके थे। जिससे उनके मन में दोनों के निकाह का ख्याल आ गया। निकाह के लिए बात की गई तो बुशरा के परिजनों ने अपनी रजामंदी दे दी।

पहली नजर में ही कर लिया पसंद
रजामंदी के बाद हाजी अय्यूब और शाहिद मंसूरी बुशरा के परिजनों को लेकर अजीम को देखने के लिए उसके घर पहुंच गए। जहां उन्हें पहली ही नजर में अजीम भी पसंद आ गया, जिसके बाद दोनों की मंगनी और सगाई की रस्में पूरी हुई थी। बुशरा के पिता जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। पत्नी मोमीना मजदूरी करती हैं। बुशरा दोनों की सबसे बड़ी पुत्री है। जो बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। निकाह के लिए वह भी काफी समय से उसके ही जैसे युवक की तलाश कर रहे थे। सात नवंबर को दोनों निकाह के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed