फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लखनऊ में अधिवक्ता के घर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हुआ सामान। संवाद - फोटो : HAPUR
लखनऊ में अधिवक्ता के घर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस और एसओजीने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात गांव बछलौता अंडरपास के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो सवा लाख रुपये, चोरी के गहने, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने लखनऊ में अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। जबकि दो चोरी क्षेत्र में की थी।
एएसपी मुकेश मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी सोमवीर सिंह संयुक्त रूप से टीम साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अंतरजनपदीय गिरोह के शातिर चोर किसी वारदात को अंजाम देने की तलाश में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव बछलौता अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोका तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी थाना धौलाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी मुर्सलीन उर्फ छोटे और जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के मोहल्ला हुमायूं नगर के मीनूद्दीन हैं। मुर्सलीन के खिलाफ 19 मुकदमे, जबकि मीनुद्दीन के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में हाईकोर्ट में अधिवक्ता सैय्यद कफील अहमद के फ्लैट से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी किए थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस भी इन्हें तलाश रही थी। क्षेत्र में भी इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 18 अगस्त की रात देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में लाखों की चोरी की थी। जबकि 30 अगस्त की रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर और अल्लीपुर गांव में दो व्यक्तियों के घरों में चोरी की थी।

थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी। संवाद

थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed