फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा एक्सप्रेसवे : भूमि के अधिग्रहण के लिए शासन से मांगे 31 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा एक्सप्रेसवे: भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से मांगे 31 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बाकी बची भूमि का अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को 31 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि इसी माह अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी क र ली जाए। दरअसल, निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से मशीनें भी मौके पर पहुंच रही हैं और अब काम शुरू होने में देरी हो रही है।
एक्सप्रेस-वे को महाराष्ट्र की आईआरबी और अदाणी समूह मिलकर बना रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के निर्देशन में इसका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

लेकिन समस्या यह है कि अभी भी कुछ लोगों ने अपना मुआवजा नहीं उठाया है। हापुड़ जिले की बात करें तो एक्सप्रेसवे हापुड़ के 29 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसमें सात गांव हापुड़ सदर तहसील और 22 गांव गढ़ तहसील क्षेत्र के हैं। इनमें से दस गांवों में भूमि का अधिग्रहण हो गया है, जबकि 19 गांवों की 26.82 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अभी बाकी है, जो कुल भूमि का मात्र पांच प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि के अधिग्रहण के लिए पूर्व में जिला प्रशासन की डिमांड पर शासन की ओर से 68 करोड़ रुपया जारी किया गया था। लेकिन अभी भी 31 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है।

कोट-
गंगा एक्सप्रेसवे की शेष भूमि का अधिग्रहण इसी माह पूरा करने का प्रयास है, इसके लिए बची हुई धनराशि के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। धनराशि मिलने के बाद अधिग्रहण पूरा हो जाएगा। -श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed