फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धान से लदे ओवरलोड ट्रक को रोका, व्यापारियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नवीन मंडी में एसडीएम से बात करते व्यापारी। संवाद - फोटो : HAPUR
धान से लदे ओवरलोड ट्रक को रोका, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़।नवीन कृषि मंडी परिसर में धान से लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एसडीएम सदर के आवास की सप्लाई दूसरी बार बाधित हो गई। व्यापारियों ने एसडीएम पर ट्रक ड्राइवर को हवालात में बंद कराने और ट्रक का चालान करने का आरोप लगाते हुए सुबह हड़ताल कर हंगामा शुरू कर दिया। तीन घंटे तक धान, गुड़, अनाज की खरीदारी बंद रही। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ट्रक का चालान न करने और ड्राइवर को छोड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धान की खरीद शुरू हो गई।
धान मंडी के अध्यक्ष उपदेश चौधरी, सचिव अमित गोयल, नरेश त्यागी व गुड़ मंडी के अध्यक्ष संजीव आड़ वालों ने बताया कि मंडी परिसर से होकर जा रही विद्युत लाइन जर्जर है, तार भी नीचे लटके हुए हैं। एक साल पहले से मंडी समिति की सचिव को शिकायत पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इन दिनों काम का सीजन है, मंडी से माल के आयात निर्यात को लेकर ट्रकों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

सोमवार रात को नीचे झूल रहे तार ट्रक से टकराकर टूट गए थे। आरोप है कि एसडीएम सदर ने मंडी समिति की गलतियों को नजर अंदाज कर, ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों ने ट्रक का चालान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को मौके पर बुलाने का आराप लगाते हुए व्यापारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। इस गहमागहमी के बीच मंडी में धान, गुड़ व अन्य अनाज की बिक्री करने पहुंचे किसानों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा, कारोबार भी प्रभावित हुआ। हंगामे की सूचना पर एसडीएम व्यापारियों के बीच पहुंचे, व्यापारियों ने तारों के जर्जर होने के संबंध में मंडी समिति सचिव को दिए पत्र की प्रति दिखाई। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई वापस लेने का आश्वासन दिया। जिस पर मंडी में दोपहर करीब 11 बजे कामकाज शुरू हो सका। हंगामा करने वालों में उपदेश चौधरी, संजीव आड़ वाले, नरेश त्यागी, सरदीप चौधरी, राजेंद्र कुमार आड़ वाले, अजय कंसल, दीपक गर्ग, प्रदीप गर्ग हाइड्रो, जगदीश प्रधान, समेत समस्त मंडी के आढ़ती मौजूद रहे।
ऊर्जा निगम को दिया है पत्र
मंडी परिसर में जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक कराने के संबंध में ऊर्जा निगम को लिखित में पत्र दिया है, अधिशासी अभियंता से कार्यालय में भी जाकर मिला हूं, एक लाइन तो ठीक करा दी गई, लेकिन एसडीएम आवास को जाने वाली लाइन ठीक नहीं करायी गई थी। फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। - जगदीश पाल सिंह, मंडी निरीक्षक।

ट्रक का चालान नहीं किया गया, ओवरलोड होने से दूसरी बार बिजली के तार टूट गए थे, जिसके कारण उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया था। लेकिन व्यापारियों के कहने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा मंडी में खरीद जारी रही थी, कुछ देर के लिए ही व्यवधान हुआ था। - दिग्विजय सिंह, एसडीएम सदर।

नवीन मंडी में व्यापारियों द्वारा मंडी बंद करने के बाद खडे ग्रामीण । संवाद

नवीन मंडी में व्यापारियों द्वारा मंडी बंद करने के बाद खडे ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

नवीन मंडी में एसडीएम से बात करते व्यापारी। संवाद

नवीन मंडी में एसडीएम से बात करते व्यापारी। संवाद- फोटो : HAPUR

नवीन मंडी में मंडी समिति के कर्मचारी से नोंकझोक करते व्यापारी। संवाद

नवीन मंडी में मंडी समिति के कर्मचारी से नोंकझोक करते व्यापारी। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed