{"_id":"63499a950c27426fc2666dae","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd246073032","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा के बर्तन व्यापारी से दिन दहाड़े एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा के बर्तन व्यापारी से दिन दहाड़े एक लाख लूटे
विज्ञापन
पिलखुवा के बर्तन व्यापारी से दिनदहाड़े एक लाख लूटे
हापुड़। पुलिस आफिस से मात्र चंद मीटर दूर दिल्ली रोड पर हथियारबंद बदमाश पिलखुवा के बर्तन व्यापारी शिवम अग्रवाल से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। घटना के बाद काफी संख्या में व्यापारी भी मौके पर जमा हो गए और घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
पिलखुवा के जवाहर बाजार निवासी शिवम अग्रवाल का बर्तन का थोक का काम है। शिवम हापुड़ की फैक्टरियों से माल लेते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से हापुड़ के व्यापारियों को पेमेंट देने के लिए आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बाला जी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद व्यापारी को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े बर्तन व्यापारी से हुई लूट से पिलखुवा के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
पुलिस ने निजामपुर तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। व्यापारी ने बताया कि निजामपुर से बदमाश पीछा कर रहे थे, लेकिन उसे संदेह नहीं हुआ। रुपये उसने जींस की जेब में रखे हुए थे। 50-50 हजार की दो गड्डियां थीं। पुलिस ने निजामपुर तक लगे अधिकतर कैमरे खंगाल लिए लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
व्यापारी का पीछा करता कोई नहीं दिखा
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की थी। किसी सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी का पीछा करता कोई नहीं दिख रहा है। व्यापारी ने भी फुटेज देखकर किसी को नहीं पहचाना है। व्यापारी ने तहरीर में करीब 90 हजार रुपये की लूट को दर्शाया है। घटना के खुलासे के लिए पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है।