फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

करवा चौथ के लिए श्रृंगार के सामान की हुई खरीदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोल मार्केट में हाथ पर मेहंदी लगवाती सुहागिन। संवाद - फोटो : HAPUR
करवा चौथ के लिए सौलह शृंगार के सामान की हुई खरीदारी
विज्ञापन

हापुड़। करवा चौथ 13 अक्तूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। त्योहार के नजदीक आते है बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। कपड़े, साड़ी, सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के अलावा ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसे देखकर दुकानदारों के चेहरे की चमक बढ़ गई है। महिलाएं करवा चौथ पर सोलह शृंगार करने के अलावा पूजा के लिए डिजाइनर थाली और करवा भी खरीद रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों के यहां वेटिंग में नंबर लग रहे हैं।
मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, कोठी गेट, रेलवे रोड, गांधी गंज में महिलाओं की काफी भीड़ रही। पिछले तीन दिनों से बारिश के कारण बाजार में कम चहल पहल थी लेकिन मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने साड़ी, जूलरी, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा अन्य सामान खरीदे। शाम के समय बाजार में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण वाहनों की लाइन अतरपुरा चौपला तक लग गई। जाम को खुलवाने के लिए बाजार में पुलिस द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होगा कारोबार
कॉस्मेटिक एवं चूड़ी के विक्रेता श्रेय अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ पर सजने संवरने के लिए महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ पर कास्मेटिक आइटम के अलावा महिलाएं मेचिंग चूड़ी सेट लेना पसंद कर रही हैं। राजस्थानी कंगन और चूड़े की भी मांग बढ़ी है। बाजार में तेजी को देखते हुए अनुमान है कि इस वर्ष करवा चौथ पर अच्छा कारोबार रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में हो रही एडवांस बुकिंग
करबा चौथ पर सोलह शृंगार कराने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए बुकिंग करा रही हैं। अधिकांश ब्यूटी पार्लर दिनभर तक के लिए बुक हो चुके हैं। नगर के गोल मार्केट, रेलवे रोड, गढ़ रोड स्थित ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की काफी भीड़ रही।
पूजन के लिए आई कलरफुल थाली
करवाचौथ पर थाली और करवा का महत्वपूर्ण स्थान है, सास अपनी बहू को थाली में सरगी देती है, वहीं बहू पूजा के बाद सास के लिए बायन निकालती है। इस बार बाजार में कलरफुल थाली उपलब्ध है, यह स्टील की थाली से अलग है जो देखने में काफी खूबसूरत है। इसकी कीमत 300 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है।

सराफा बाजार में बिकी बिछिया और पायल
करवाचौथ पर बिछिया बदलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में चांदी की बिछिया हर कोई खरीदता है। ज्यादातर सास अपनी बहू को बिछिया और पायल देती हैं। मंगलवार को सराफा बाजार में दुकानों पर बिछिया और पायल की खूब बिक्री हुई।

गोल मार्केट में सूट की खरीददारी करती सुहागिने। संवाद

गोल मार्केट में सूट की खरीददारी करती सुहागिने। संवाद- फोटो : HAPUR

अरे ये वाली सुंदर है--बृहस्पतिवार को जंहा सुहागिनों के लिये करवाचौथ का त्यौहार है। जिसको लेकर शहर

अरे ये वाली सुंदर है--बृहस्पतिवार को जंहा सुहागिनों के लिये करवाचौथ का त्यौहार है। जिसको लेकर शहर- फोटो : HAPUR

गोल मार्केट में खरीददारी करती सुहागिने। संवाद

गोल मार्केट में खरीददारी करती सुहागिने। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed