फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना एस्टिमेट बदलवाए ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं को मृत दिखा काटे कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पर दो गांवों के ट्रांसफार्मर बिना एस्टिमेट बनाए ही बदलने और कई उपभोक्ताओं को मृत दिखाकर उनके कनेक्शन पीडी कराकर, उसी आवास पर दूसरे कनेक्शन जारी करने का आरोप लगा है। ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने पर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी, बिजली स्टोर के अभिलेखों से पता चला कि उनके ट्रांसफार्मर को कहीं और भेज दिया गया है। . डूहरी बिजलीघर की 33केवी लाइन को जेसीबी द्वारा काटने पर 40 हजार लेकर मामला रफा दफा किया, एफआईआर तक नहीं कराई, क्षेत्र की बिजली 12 घंटे गुल रही।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

बिना एस्टिमेट बदलवाए ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं को मृत दिखा काटे कनेक्शन
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पर दो गांवों के ट्रांसफार्मर बिना एस्टिमेट बनाए ही बदलने और कई उपभोक्ताओं को मृत दिखाकर उनके कनेक्शन पीडी कराकर, उसी आवास पर दूसरे कनेक्शन जारी करने का आरोप लगा है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने साक्ष्य समेत एमडी कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद निगम की टीम ने गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इस प्रकरण में जेई फंस सकता है, करीब साढ़े चार से वह इसी क्षेत्र में जमा है।
एमडी कार्यालय में हुई शिकायत के अनुसार आलमपुर में पहले 100केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा था, जो करीब 30 साल पुराना है। ट्रांसफार्मर के फुंकने पर जेई ने उसे बिजली स्टोर भिजवा दिया, यहीं से बदली का खेल शुरू हुआ। आरोप है कि जेई ने बड़ौदा सिहानी में लगे 63केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को आलमपुर में लगवा दिया, जबकि आलमपुर में लगे 100केवीए के ट्रांसफार्मर को बड़ौदा सिहानी में लगा दिया गया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने पर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी, बिजली स्टोर के अभिलेखों से पता चला कि उनके ट्रांसफार्मर को कहीं और भेज दिया गया है। गेट पास संख्या भी शिकायतकर्ता ने साक्ष्यों में लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीवीवीएनएल के एमडी ने इस मामले का संज्ञान लेकर मेरठ से ही अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित कर, जांच के आदेश दिए। क्षेत्र में पहुंची टीम ने ग्रामीणों से बात की और मौके पर लगे कनेक्शनों की जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट एमडी को सौंप दी है।

जेई पर लगाए ये आरोप
* गांव नारायणपुर में 50 हजार की बकायेदारी होते हुए बिना बिल जमा कराए दूसरा कनेक्शन देना।
* फगौता में 80 हजार का बिल बिना जमा कराए दूसरा कनेक्शन देना।
* फगौता में बिजली चोरी पकड़े जाने पर कोई कार्रवाई न करना, इसकी वीडियो सुरक्षित है।
* डूहरी बिजलीघर की 33केवी लाइन को जेसीबी द्वारा काटने पर 40 हजार लेकर मामला रफा दफा किया, एफआईआर तक नहीं कराई, क्षेत्र की बिजली 12 घंटे गुल रही।
* हिम्मतपुर में एक भट्टे के बीच से होकर निकल रही 11 केवी की लाइन को बिना एस्टीमेट शिफ्ट करना, इसकी वीडियो साक्ष्यों में दी।
* फगौता में एक उपभोक्ता को 150 मीटर पर केबल कनेक्शन दिया।
मेरठ से आई टीम ने की है जांच
मेरठ एमडी कार्यालय से आई टीम ने ही इस प्रकरण की जांच की है। हापुड़ के किसी अधिकारी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम जांच कर लौट गई है, एमडी के जो आदेश होंगे उन्हीं का अनुपालन कराया जाएगा। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed