फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दरोगा को चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:03 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और धर्मपरिवर्तन का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जदीद चौकी पर तैनात दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने कैफ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

दरोगा को चकमा देकर आरोपी फरार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और धर्मपरिवर्तन का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने तो इस संबंध में कुछ नहीं कहा लेकिन दरोगा के कबूलनामे की एक ऑडियो वायरल हो रही है।

गत 13 अगस्त को नगर निवासी किशोरी का शुएब और कैफ अपहरण कर ले गए थे। 14 अगस्त की सुबह चार बजे छात्रा दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। होश में आने पर छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म और धर्मपरिवर्तन के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी शुएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कैफ फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि जदीद चौकी पर तैनात दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने कैफ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी और दरोगा के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें दरोगा आरोपी के फरार होने की बात बता रहा है। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed