{"_id":"62f9493adddd6e05eb45df5e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2430343140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छह वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छह वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से छह वर्षीय बच्ची की मौत
धौलाना। धौलाना के गांव सपनावत में बुखार से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। तीन दिन से बच्ची को बुखार था, जिसका उपचार गुलावठी और मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है, अस्पताल से रिपोर्ट तलब कर, जांच की बात कही गई है।
धौलाना क्षेत्र में पिछले साल दिमागी बुखार का मामला सामने आया था। इसके अलावा बुखार से भी कई लोगों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें अपने आंकड़ों में दर्ज नहीं किया। गांव सपनावत निवासी कृष्ण पाल की छह वर्षीय पुत्री कुमकुम बीते तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी।
हालत ज्यादा खराब होने पर कुमकुम को गुलावठी स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान कुमकुम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है। बच्ची की मौत के बाद से भाई वंश, बहन नैना समेत मां ललिता का रो रो कर बुरा हाल है। उधर, ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में संक्रामक बीमारियों ने अपना घर बना लिया है। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विभाग का अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अस्पतालों से संपर्क कर बच्ची की जांच रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट का लेंगे संज्ञान
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जिन अस्पतालों में बच्ची का उपचार हुआ था, उनसे रिपोर्ट तलब की जाएंगी। साथ ही टीम को गांव में भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करायी जाएगी।