फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जश्न-ए-आजादी की तैयारी में सजा शहर, लोगों में उत्साह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जश्न-ए-आजादी की तैयारी में सजा शहर, लोगों में उत्साह
विज्ञापन

हापुड़। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शहर सजकर तैयार है। नगर आजादी के जश्न में डूब गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार केसरिया रंग के रंग में दिखाई दिए। बाजारों में तिरंगे से लेकर तिरंगे की टीशर्ट, पतंग आदि की जमकर बिक्री हुई। शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में सोमवार सुबह ध्वजारोहण होगा।
75वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए हापुड़ नगरी पूरी तरह से तैयार है। नगर में कहीं तिरंगा रोशनी से जगमग इमारतें दिखाई दे रही हैं तो कहीं रंगोली और तिरंगे की भव्य सजावट की गई है। ऐसे में नगर में आजादी के जश्न का अलग ही माहौल देखने को मिल रहा। हर घर और प्रतिष्ठानों पर लहराते हुए तिरंगे लोगों में देश प्रेम की भावनाओं को प्रेरित कर रही हैं। जो देख रहा है वह गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हो रही तैयारियों से अनुमान लगाया जा रहा था कि बच्चों से लेकर बड़ों में स्वतंत्रता दिवस का खूब जोश है। रेलवे रोड से लेकर बुलंदशहर रोड पर देर रात तक तिरंगे, गुब्बारे, टीशर्ट, अशोक चिंह, स्मृति चिंह आदि की ब्रिकी होती रही। बच्चों से लेकर बड़ों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इन सबकी खरीदारी की। हापुड़ में गढ़ रोड, मेरठ रोड, दिल्ली रोड डिवाइडर पर लगी तिरंगा लाइटों ने अलग ही निराली छंटा बिखेरे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाईं सरकारी इमारतें
देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से सजाई गई हैं। नगर कोतवाली से लेकर थाना देहात, एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, जिला मुख्यालय को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। जिसे देखकर लोग आनंदित महसूस कर रहे हैं।
तिरंगा गुब्बारे में सजाए दुकान व प्रतिष्ठान
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर व्यापारी वर्ग भी पीछे नहीं रहे। दुकानों और प्रतिष्ठानों को तिरंगा रंग चढ़ाया गया। दुकानों पर तिरंगा झंडे लगाए गए। इसके अलावा केसरिया, हरे व सफेद रंग के गुब्बारे आदि को भी लगाया गया। प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराते दिखाई दे रहे थे।

आसमान में उड़ेंगी तिरंगा पतंगें
स्वतंत्रता दिवस पहले होने के चलते पतंग की दुकानों पर तिरंगा पतंग भी खूब नजर आ रही हैं। रविवार की देर शाम तक खूब तिरंगा पतंगों की बिक्री हुई। इससे सोमवार को 15 अगस्त पर आसमान में तिरंगा पतंग नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed