फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बड़ौदा सिहानी में कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में ट्यूवेल के अंदर बेहोश हुआ ग्रामी? - फोटो : HAPUR
बड़ौदा सिहानी में कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बड़ौदा सिहानी में ट्यूबवेल के कुएं में फावड़ा लेने उतरा व्यक्ति जहरीली गैस से बेहोश हो गया। उसे बचाने के चक्कर में तीन और लोग कुएं में उतर गए। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से गांव में कोहराम मचा है।
बड़ौदा सिहानी निवासी इरफान (22) पुत्र इस्लाम गांव के ही भूरे की गाड़ी पर क्लीनर के रूप में कार्य करता था। इसके अलावा वह भूरे की खेती में भी मदद करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भूरे और इरफान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर गए थे। ट्यूबवेल के कुएं में सबमर्सिबल लगा हुआ था। ट्यूबवेल चलाने के दौरान एक फावड़ा कुएं में गिर गया। जिसे निकालने के लिए भूरे कुएं में उतर गया, लेकिन नीचे जहरीली गैस बनने के कारण वह बेहोश हो गया। इसी दौरान भूरे के भाई आस मोहम्मद और सलमान वहां पहुंच गए और भूरे को बचाने के चक्कर में एक-एक कर कुएं में उतर गए।
विज्ञापन

जब तीनों अंदर से बाहर नहीं निकले तो इरफान ने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया और वह उन्हें बचाने के लिए नीचे उतर गया। इरफान ने एक-एक कर तीनों को बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरी बार में वह खुद बेहोश हो गया और जब तक ग्रामीणों ने उसे ऊपर खींचा उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बाकी तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। कुएं में जहरीली गैस बनने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से अंतिम संस्कार कर दिया।

उस्ताद को बचाने के चक्कर में गंवा दी जान -
इरफान भूरे को अपना उस्ताद मानता था। कुएं में भरे के साथ जब उसके दो और भाई बेहोश हो गए तो इरफान कुएं में उतर गया। उसने ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे आस मोहम्मद और सलमान को बचा लिया। इन्हें बचाने के लिए जब वह ऊपर आया तो उसकी सांस फूली हुई थी। ग्रामीणों ने तीसरी बार उसे कुएं में उतरने से मना किया और किसी दूसरे को भेजने के लिए कहा। लेकिन इरफान बोला उस्ताद को बचाना है। इसके बाद उसने तीसरी बार कुएं में उतरकर भूरे की छाती पर रस्सा बांध दिया और खुद बेहोश हो गया। बाहर निकालते निकालते उसकी मौत हो गई।

मृतक इरफ़ान का फाइल फोटो । संवाद

मृतक इरफ़ान का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : HAPUR

बुलंदशहर रोड पर हॉस्पिटल में भर्ती गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में ट्यूवेल के अंदर बेहोश हुआ युवक?

बुलंदशहर रोड पर हॉस्पिटल में भर्ती गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में ट्यूवेल के अंदर बेहोश हुआ युवक?- फोटो : HAPUR

गांव बड़ौदा सिहानी में मृतक इरफ़ान के घर के बाहर बैठे ग्रामीण । संवाद

गांव बड़ौदा सिहानी में मृतक इरफ़ान के घर के बाहर बैठे ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

गांव बड़ौदा सिहानी में घर पर विलाप करते मृतक इरफ़ान के परिजन । संवाद

गांव बड़ौदा सिहानी में घर पर विलाप करते मृतक इरफ़ान के परिजन । संवाद- फोटो : HAPUR

गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में ट्यूवेल के अंदर कुएं को देखते ग्रामीण । संवाद

गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में ट्यूवेल के अंदर कुएं को देखते ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed