{"_id":"62ee9f83e4bcff3b37170928","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd24264066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गुप्तांग काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गुप्तांग काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गुप्तांग काटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ किन्नरों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर व्यक्ति का गुप्तांग काट डाला। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला बहराइच निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी विंशु, भंतपाल और रानी उर्फ फुकराज से हुई थी। इन लोगों ने पीड़ित को बधाई मांगने के दौरान नाचने-गाने के लिए अपने साथ शामिल कर लिया। आरोप है कि ये लोग उसे सबली ले गए और धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद पांच माह तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी प्रकार वह किन्नरों के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।