{"_id":"62eaa2954540900cdd25d0bf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242482944","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू की दस्तक, सात दिन में मलेरिया के 13 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू की दस्तक, सात दिन में मलेरिया के 13 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू की दस्तक, सात दिन में मलेरिया के 13 मरीज मिले
हापुड़। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है, गढ़ क्षेत्र में पहला मरीज मिला है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मरीज की प्लेटलेट्स स्थिर बताई गई हैं। इसके अलावा सात दिन में मलेरिया के भी 13 मरीज मिले हैं जबकि पांच से आठ मरीज टाइफॉयड के आ रहे हैं। बरसात के बाद डेंगू पर नियंत्रण के लिए आठ अति संवेदनशील और 70 संवेदनशील गांवों में निगरानी कड़ी कर दी गई है। कीट विशेषज्ञों की टीम लगातार नमूने एकत्र कर रही है।
बीते साल डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था, 230 मरीजों में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि की थी। जबकि इसके कई गुना मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती रहे। पिछले साल धौलाना क्षेत्र में दीमागी बुखार का मामला भी सामने आया था, जो कई दशक बाद देखा गया। बरसात के साथ अब जिले में डेंगू का लार्वा भी पनपने लगा है।
गढ़ के बढ़ संभावित क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को तेज बुखार होने पर उसकी जांच कराई गई। रेपिड टेस्ट में मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला, एलाइजा टेस्ट भी पॉजिटिव आया। मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन बुखार अभी भी बना हुआ है। डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मलेरिया के भी इस साल मामले 31 हो गए हैं, सात दिन के अंदर ही 13 मरीज मिले हैं। अब बरसात के बाद इस रोग के बढ़ने की भी संभावना है।
अति संवेदनशील गांव के नाम
ब्लॉक गांव
हापुड़ खडख़ड़ी, लालपुर
सिंभावली बिगास, रसूलपुर
गढ़मुक्तेश्वर दौताई, झड़ीना
धौलाना शाहपुर फगौता, धौलाना गांव
संवेदनशील मोहल्लों/गांवों की सूची
हापुड़ ब्लॉक-अर्जुन नगर, कबाड़ी बाजार, न्यू आर्यनगर, कृष्णा नगर, कस्तला, बाबूगढ़ छावनी, सादिकपुर, अयादनगर, लालपुर, खड़खड़ी, ततारपुर, सबली, अमरदीप, नेहरू नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, देवलोक, चमरी, भीकनपुर, बाडली, असौड़ा, त्यागीनगर, भगवती गंज, पक्का बाग, श्रीनगर, न्यू मंडी, होसियारपुर, असरा, ददायरा, नूरपुर, केशवनगर, रघुवीर गंज, पटेलनगर, शिवगढ़ी, आदर्शनगर, न्यू शिवपुरी, कविनगर, नवादा, भगवानपुरी, ददारी, छपकौली, सर्वोदय कॉलोनी, बनखंडा, सुभाष नगर, दयानतपुर, पन्नापुरी, गिरधरपुर, गांधीगंज, भीमनगर।
गढ़ ब्लॉक-लुहारी, ब्रजघाट, अक्खापुर, आदर्शनगर, नानई, पूठा, आलमगीरपुर, अठसैनी, करीमपुर, अलमनगर, ढोलपुर, सलारपुर, लडपुरा, दौताई, भैना, ढोलपुर, चांदपुर।
सिंभावली ब्लॉक-नवादा, गंदूनंगला, खेड़ा, सिंभावली, बुकलाना, बक्सर, बड्ढा, भगवानपुर, मुबारिकपुर, दरियापुर, चौपला, राजपुर, माधापुर, हिम्मतपुर, सुरूपुर, दत्तियाना।
धौलाना ब्लॉक-जवाहर बाजार, रजनी विहार, मोहननगर, कृष्ण गार्डन, मोदीनगर, विजय पट्टी, छिददापुरी, साकेत, खेड़ा, डाहना, वैष्णो कॉलोनी, किशनगंज, सरोजकुंज।
चार साल में डेंगू के मरीजों की स्थिति
वर्ष डेंगू के मरीज
2021 230
2020 46
2019 180
2018 175
(नोट : इस साल एक मरीज मिल चुका है, मलेरिया के मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है।)
घर-घर वायरल बुखार के मरीज
बरसात के बाद वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। घर-घर में बुखार के मरीज हैं, वायरल बुखार भी एक सप्ताह तक लोगों को परेशान कर रहा है। अस्पतालों की ओपीडी ऐसे मरीजों से भरकर चल रही हैं।
दीमागी बुखार पर नियंत्रण चुनौती
पिछले साल धौलाना के गांव फगौता में दीमागी बुखार का मामला सामने आया था। इस तरह का बुखार कई दशक बाद जिले में देखने को मिला। चिकित्साधिकारियों ने इस रोग से निपटने की भी योजना तैयार की है।
ये हैं डेंगू के लक्षण
* तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, उल्टी होना, कमजोरी होना, शरीर में लाल धब्बे होना, बीपी कम हो जाना, शौच काला होना, खून निकलना आदि डेंगू के लक्षण हैं।
बरतें सावधानी-
* पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें
* सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
* घर के आसपास जलभराव नहीं होने दें, यदि हो तो मिट्टी से पाट दें
* नालियों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
कोट-
जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला है, मरीज की निगरानी कराई जा रही है। हालत सामान्य बनी हुई है, अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों पर नजर रखी जा रही है। घरों में पानी एकत्र न होने दें, बुखार होने पर जांच अवश्य कराएं।--डॉ सुनील कुमार, सीएमओ।