{"_id":"62e6d6e4ed927a3d012aef4a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2423433166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश तस्करी का प्रयास, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश तस्करी का प्रयास, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश तस्करी का प्रयास, एक गिरफ्तार
हापुड़। देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर के जंगल में गोवंश तस्करी का प्रयास किया गया। गाजियाबाद से गोरक्षा से जुड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोवंशों को मुक्त कराया। एक आरोपी को दबोचते हुए मौके से करीब सौ गोवंश बरामद किए। जिन्हें गोशाला भिजवाया गया।
जिला गाजियाबाद के संजय नगर निवासी हिमांशु का गोरक्षा को लेकर संगठन है। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि थी कि कुछ लोग ग्रामीण इलाकों में घूमने वाले गोवंश को कटान के लिए देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर-मलकपुर में एकत्र कर रहे हैं। टीम को देखकर लोग भाग गए जबकि एक आरोपी राजस्थान के थाना कोटा क्षेत्र के बुंदी कोटा निवासी बादल को उन्होंने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।