{"_id":"62e6d419b0857e67a93d109f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2423427142","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता लोक अदालत में तीन वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता लोक अदालत में तीन वादों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता लोक अदालत में तीन वादों का निस्तारण
हापुड़। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें तीन वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आयोग के अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश पर विभिन्न जनपद मेंलोक अदालत की तर्ज पर उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता लोक अदालत में तीन वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 13 लाख 93 हजार तीन सौ चार रुपए के समझौते हुए। उन्होंने कहा कि आयोग के आदेश अनुसार आने वाले समय में भी इस प्रकार की लोक अदालत का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा। जिसको लेकर वादों का चिन्हित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसके लिए वादों को चिन्हित कर लिया गया है। जिसके चलते राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके यहां विचाराधीन काफी वादों का निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य संतोष रावत व राजीव कुमार सिंह तथा वरिष्ठ सहायक लाखन सिंह उपस्थित थे।