फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूनानी अस्पताल में मिली एलोपैथिक दवाएं और ऑपरेशन कक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल के गेट पर सील लगाते चिकित्सक । संवाद - फोटो : HAPUR
यूनानी अस्पताल में मिली एलोपैथिक दवाएं और ऑपरेशन कक्ष
विज्ञापन

हापुड़। सिकंदरगेट स्थित जमाल अस्पताल की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्य टीम की जांच में अस्पताल के अंदर नारकोटिक्स व एलोपैथिक दवाएं और औजार के साथ ही ऑपरेशन कक्ष भी मिला है। जबकि अस्पताल यूनानी उपचार के लिए ही पंजीकृत बताया गया है। सर्जरी करने वाले सर्जन का नाम सामने आया है, नोटिस जारी कर जवाब तलब की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को एक 11 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में अस्पताल को सील कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने जांच के लिए एसीएमओ डॉ.केपी सिंह, डॉ.दिनेश खत्री और पुलिस अधिकारी धारा सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने अस्पताल की सील खोलकर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान ऑपरेशन के दौरान मरीज को दी जाने वाली नारकोटिक्स (नशे की दवाएं) बरामद की गई। साथ ही ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले औजार भी मिले, ओटी कक्ष का भी जायजा लिया गया। यूनानी पद्धति के अस्पताल को एलोपैथिक पद्धति अस्पतालों की तरह ही चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बात यह है कि इस अस्पताल में सर्जरी करने वाले चिकित्सक का नाम भी सामने आ गया है। उक्त चिकित्सक किस आधार पर यूनानी अस्पताल में सर्जरी कर रहा था, इस पर जांच शुरू हो गई है। चिकित्सक को नोटिस जारी कर, जवाब तलब करने की तैयारी है।

कोट-
अस्पताल की सील खोलकर जायजा लिया गया है। टीम द्वारा सोमवार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। नियमों का ताक पर रख गलत कार्य करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी।--डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed