{"_id":"62e5618a5c889a14201a3fd5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242291028","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार तस्कर गिरफ्तार, 37 किलोग्राम गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार तस्कर गिरफ्तार, 37 किलोग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार तस्कर गिरफ्तार, 37 किलोग्राम गांजा बरामद
धौलाना। थाना कपूरपुर व धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से चार तस्करों को गिरफ्तार कर 37 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना कपूरपुर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान गांव बझैडा कलां व इकलैडी के बीच दो संदिग्ध व्यक्तियों को प्लास्टिक के कट्टों में कुछ सामान ले जाते हुए रोका गया। लेकिन पुलिस को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 22 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम श्याम पुत्र बिरठल मराठा निवासी मौहल्ला शंकर नगर थाना कदिम जिला जालना, महाराष्ट्र व दीपक पुत्र रमेश कोरी, मित्तल कालोनी पुल थाना प्रहलादपुर नई दिल्ली बताए है। धौलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुस्तफा पुत्र महमूद व नदीम पुत्र दिलशाद कबाड़ी निवासी राजीव नगर थाना भलस्वा डेयरी, दिल्ली के कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद किया है। दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।