{"_id":"62c08f8e9cec1665be6725c2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240950720","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब माल देकर हड़प लिए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब माल देकर हड़प लिए लाखों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब माल देकर हड़प लिए लाखों रुपये
हापुड़। बाराबंकी की एक फर्म ने खराब माल देकर महिला के करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने आरोपी फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रीत विहार निवासी दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उसकी युगलदीप के नाम से ट्रेडिंग कंपनी है। फर्म के माध्यम से वह पेपर की खरीद फरोख्त का काम करती है। कुछ दिन पहले उसने अपनी फर्म से माल खरीदने की एवज में जिला बाराबंकी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरपी एडवाइजर एंड प्रिंटर के मालिक दिनेश त्रिपाठी को 18 लाख रुपये दिए थे। धनराशि का आनलाइन पेमेंट कर दिया गया। लेकिन फर्म ने उसे खराब माल भेज दिया तो जिसकी सप्लाई आगे नहीं हो सकी। इस पर उसने फर्म मालिक को माल वापस लौटा दिया और अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उसने महज आठ हजार रुपये वापस कर बाकी की धनराशि लौटाने से इंकार कर दिया। थाने पर शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।