{"_id":"6298e4d7de061d1f3f594b45","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2394205127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज रवानगी से पहले कमेटी ने बढ़ाई फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज रवानगी से पहले कमेटी ने बढ़ाई फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज रवानगी से पहले कमेटी ने बढ़ाई फीस
हापुड़। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने की जेब पर फीस का बोझ और बढ़ा दिया है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 5300 रुपये और अधिक जमा करने होंगे। जबकि, छह जून को रवाना होने वाले पहले जत्थे के हज यात्रियों को शुक्रवार (आज) को दिल्ली में रिपोर्टिंग करनी है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 26 मई को सर्कुलर जारी किया था। जिसमें हज करने जाने वाले आजमीने हज की फीस तय कर दी गई थी। दिल्ली से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 3,88,800 रुपये जमा करने थे। इसमें कुर्बानी की रकम 16,787 रुपये शामिल नहीं की गई थी। छह जून को दिल्ली से हज पर जाने के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। छह जून को जाने वाले हज यात्रियों को तीन जून को ही हज मंजिल दिल्ली में रिपोर्टिंग करनी है।
इससे पहले बुधवार को हज कमेटी ने फीस का एक और सर्कुलर जारी कर दिया है। कुर्बानी के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों को 5300 रुपये और जमा करने होंगे। इसको लेकर हज यात्री असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
-----
यात्रा से पहले होगी कोविड जांच
हज यात्रा पर रवानगी से पहले यात्रियों की कोविड की जांच होगी। तुर्कमान गेट हज मंजिल दिल्ली में यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। जांच के 24 घंटे के अंदर उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जत्थे के साथ हज के लिए रवाना किया जाएगा।
जमा करनी होगी चौथी किस्त
दिल्ली से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को चौथी किस्त के रूप में 5300 और जमा कराने होंगे। रवानी से दो दिन पूर्व आजमीने हज, हज मंजिल तुर्कमान गेट दिल्ली में रिपोर्टिंग करनी होगी। - फजलुर्ररहमान, मास्टर ट्रेनर