फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संक्रमण बढ़ते ही डेढ गुना तेज हुई कोरोना जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सोमवार को सरकारी अस्पताल में कोरोना जाँच कराती युवती । संवाद - फोटो : HAPUR
संक्रमण बढ़ते ही डेढ़ गुना तेज हुई कोरोना जांच
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना के तीन मरीज मिलने के बाद से जांच का दायरा डेढ़ गुना तक बढ़ा दिया गया है। समस्त सीएचसी पर जांच की सुविधा शुरू हो गई है, साथ ही जिला अस्पताल के केंद्र को भी चालू किया गया है। सीएमओ ने रोजाना 1200 जांच करने का लक्ष्य दिया है। एंटीजन की जांच में फिलहाल कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला है, आरटीपीसीआर में दो गर्भवती समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
जिले में करीब ढाई महीने बाद फिर से कोरोना सक्रिय हो गया है। हाल ही में हापुड़ की दो गर्भवती महिलाएं और गढ़ का एक युवक संक्रमित मिला है। जिले में एक सप्ताह पहले तक 500-600 जांच ही हो पा रही थी, लेकिन अब जांच का दायरा 1200 से अधिक कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के मुख्य दो केंद्र भले ही चालू नहीं किए गए हैं, लेकिन समस्त सीएचसी पर जांच की सुविधा शुरू करा दी गई है। जल्द ही स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच शिविर लगाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो तीनों संक्रमित मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है, किसी को सांस संबंधी परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन केंद्रों पर होगी जांच-
* जिला अस्पताल।
* हापुड़ में गढ़ रोड सीएचसी।
* धौलाना सीएचसी।
* पिलखुवा सीएचसी।
* गढ़ सीएचसी।
* सिखैड़ा सीएचसी।
सात दिनों में जांच की स्थिति
तिथि जांच
07 मई 1265
06 मई 1250
05 मई 1320
04 मई 1043
03 मई 661
02 मई 1065
01 मई 753
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच--964850
कुल मरीज---14942
स्वस्थ मरीज--14718
सक्रिय मरीज--03
कुल मौत----223
कोट -
कोरोना के लक्षण महसूस होने पर जांच अवश्य कराएं। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें, इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच शुरू कराई जाएगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed