फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे स्टेशन पर यात्री चखेंगे हापुड़ के पापड़ का स्वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे स्टेशन पर यात्री चखेंगे हापुड़ के पापड़ का स्वाद
विज्ञापन

हापुड़। देशभर से हापुड़ आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन से अब जल्द ही हापुड़ के मशहूर पापड़ खरीदकर उसका स्वाद ले सकेंगे। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल लगाने की अनुमति मिल गई है। स्टॉल पर उत्पाद बिक्री करने के लिए लोगों के आवेदन भी आने शुरू हो गए है। उत्पाद को ट्रेनों के भीतर भी बेचा जा सकेगा।
रेलवे ने इस बजट में एक रेलवे स्टेशन, एक उत्पाद योजना की घोषणा की थी। इसमें उस शहर की पहचान वाले उत्पादों को स्टेशन पर विक्रय करने और कला को बढ़ावा देना है। इसके तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। रेलवे स्टेशन पर लगने वाले एक स्टॉल पर जिले के छोटे व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वह अपने उत्पाद को स्टॉल से देशभर से हापुड़ आने वाले यात्रियों को बिक्री कर सकेंगे। साथ ही हापुड़ की मशहूर उत्पादों का देशभर में प्रचार प्रसार होगा। स्थानीय कारीगरों का देशभर में सम्मान बढ़ेगा और रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन

स्टॉल लगाने के लिए 15 दिन का मिलेगा मौका
रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाने के लिए एक व्यापारी को 15 दिनों का समय मिलेगा। 15 दिनों के बाद अन्य व्यापारी को स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाएगा। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लकी ड्रॉ का सहारा लिया जाएगा। लकी ड्रॉ में जिस व्यापारी का नाम निकलकर आएगा, उसे स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई के बाद लगेगा स्टॉल
एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाला स्टॉल 10 मई के बाद लगेगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पहला स्टॉल दो मई को लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन किसी कारणवश स्टॉल नहीं लगाया जा सका।
एक आवेदन प्राप्त हुआ
पहले चरण में स्टॉल लगाने के लिए अभी तक एक आवेदन स्टेशन अधीक्षक को प्राप्त हो चुका है। यह आवेदन गंगाजली पापड़ वालों ने किया है। इन्हें स्टॉल लगाने की अनुमति भी प्राप्त हो गई है। 10 मई के बाद स्टॉल लगाने के लिए इन्हें स्थान आवंटित कर दिया जाएगा।

500 से 1000 रुपये तक जमा होगा शुल्क
व्यापारी को 15 दिनों तक स्टॉल लगाने के लिए 500 से 1000 रुपये तक शुल्क जमा करना होगा। स्टॉल लगाने के लिए व्यापारी स्टेशन अधीक्षक या मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कार्यालय में कार्य दिवस में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते है। एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लकी ड्रॉ प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा। - एचसी मीणा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed