फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुष्कर्म के झूठे आरोप में ब्लैकमेल करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दुष्कर्म के झूठे आरोप में ब्लैकमेल करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। दुष्कर्म का आरोप लगाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोटला मेवातियान निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु ने बताया कि वह दूध की डेयरी करता है। तीन वर्ष पहले अली नगर निवासी हाजी फुरकान ने सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में 300 वर्ग गज का एक प्लॉट दिखाया था। दोनों के बीच प्लॉट का सौदा होने के बाद उसने पांच लाख रुपये पेशगी के तौर पर दे दिए थे। तय तारीख पर पीड़ित ने व्यक्ति से प्लॉट का बैनामा करने के लिए कहा लेकिन, व्यक्ति ने पीड़ित को बहकाना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि 17 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया। फोन पर बात कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि उसके खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी है। यह महिला भी इन्हीं आरोपियों के साथ जुड़ी थी। जानकारी होने पर पीड़ित व्यक्ति दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के घर पहुंचा। उसने महिला से शिकायती- पत्र वापस लेने के लिए कहा। इस दौरान महिला ने पीड़ित को बताया कि उसने करीब 50 से अधिक लोगों से ऐसे ही रुपयों की ठगी की है। महिला ने उससे भी दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित ने महिला की वीडियो बना ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने हाजी फुरकान, हाजी नाजिम, हैप्पी, शकील, इमरान, रूकसार, ईरम उर्फ शमा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed