फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पहले बुखार, फिर सिर और पेट में दर्द, ओपीडी में पहुंचे 420 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पहले बुखार, फिर सिर और पेट में दर्द, ओपीडी में पहुंचे 420 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। भीषण गर्मी में पेट के संक्रमण और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ढाई गुना हो गई है। मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में इस मर्ज के 420 मरीज पहुंचे। उल्टी, दस्त के रोगी भी दोगुना हो गए हैं। गर्मी के कारण शरीर में ग्लूकोज की कमी मिल रही है, चिकित्सक पांच प्रतिशत मरीजों को भर्ती होने की सलाह दे रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि अचानक से बढ़े तापमान को शरीर बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। लू और दोपहर की गर्मी के संपर्क में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। इंफेक्शन के कारण पेट में दर्द अधिकांश मरीजों की समस्या बन गया है। लापरवाही और खान पान में सावधानी नहीं बरतने पर यह बीमारी गंभीर हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। डी हाईड्रेशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, ग्लूकोज का स्तर गिरने से थकावट अधिक होने लगी है। बीते दस दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, साथ ही उल्टी, दस्त की बीमारी से भी पीड़ित होकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐेसे करें बचाव -
* अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
* नींबू पानी पिएं, जूस का सेवन करें।
* गर्मी से बचें, खासकर दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलें।
* उल्टी, दस्त होने पर ओआरएस का घोल लें, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे।
(नोट : यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने दी।)
ओपीडी में आए मरीजों की स्थिति
* पेट का संक्रमण---340
* बुखार---------80
* नेत्र रोगी--------130
* हड्डी रोगी------56
* चर्म रोगी-------253
मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार
अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। भर्ती की भी सुविधा है, पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक है। चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed