फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डीएम को गैरहाजिर मिले मुख्य सफाई निरीक्षक, संपत्ति का ब्योरा भी दुरुस्त नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगरपालिका में स्थित कार्यालय में दीवार पर आई सीलन । संवाद - फोटो : HAPUR
डीएम को गैरहाजिर मिले मुख्य सफाई निरीक्षक, संपत्ति का ब्योरा भी दुरुस्त नहीं
विज्ञापन

हापुड़। डीएम अनुज सिंह ने बुधवार की सुबह एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान के साथ नगर पालिका हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संपत्ति लिपिक संजय अग्रवाल द्वारा लेखा-जोखा सही नहीं रखने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और निरीक्षण के दौरान दूसरी बार मुख्य सफाई निरीक्षक के अनुपस्थित मिलने पर उनके निलंबन के लिए शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गंदगी व भवन के सही रखरखाव पर ईओ को भी चेतावनी दी गई है।
सबसे पहले अधिकारियों ने पालिका के टैक्स विभाग का निरीक्षण किया। कर निर्धारण अधिकारी से टैक्स वसूली की जानकारी लेते हुए अभिलेखों की जांच की। इस दौरान स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जल-कल विभाग और लेखा विभाग का निरीक्षण किया गया। यहां भी अभिलेखों की जांच कर दिशा निर्देश दिए। संपत्ति लिपिक के पास संपत्ति का ब्योरा सही नहीं पाए जाने पर डीएम नाराज हो गए। डीएम ने लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग में मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव दूसरी बार गैरहाजिर मिले। उनकी छुट्टियों का पूरा ब्योरा मांगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों की ड्यूटी के रजिस्टर में भी खामियां पाई गई। डीएम ने ईओ एसके गौतम के फोन से मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव से बात की। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि बिना अनुमति के अवकाश लेने पर शासन से निलंबन के लिए पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद डीएम पुस्तकालय पहुंचे। जहां युवा पढ़ते हुए मिले। यहां ईओ को पानी व कुर्सी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकतर विभागों में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे एक सप्ताह बाद कभी भी निरीक्षण कर सकते हैं। पथ प्रकाश के कबाड़ को निस्तारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ईओ एसके गौतम, कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, एई जल धमेंद्र कुमार सत्संगी, राजकुमार शामिल रहे।

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते डीएम अनुज सिंह। संवाद

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते डीएम अनुज सिंह। संवाद- फोटो : HAPUR

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दीवार पर आई सीलन को देखते डीएम अनुज सिंह।

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दीवार पर आई सीलन को देखते डीएम अनुज सिंह। - फोटो : HAPUR

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान टूटी खिड़की ईओ को दिखाते डीएम अनुज सिंह। संवाद

बुधवार को नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान टूटी खिड़की ईओ को दिखाते डीएम अनुज सिंह। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed