{"_id":"6249e3bd97e0d37eb813d117","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2363367104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी विवाहिता सपना की हत्या का प्रयास किया। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाना में नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सपना ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के हर्ष विहार निवासी कृष्ण से कुछ वर्ष पहले हुई थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से उसे परेशान किया जाने लगा। ये लोग उसका शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते लगे। घर न बिगड़े इस कारण विवाहिता प्रताडना सहती रही। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता जान बचाकर मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाने में कृष्ण गिरी, अमित, बबीता, जितेंद्र, कविता, दीपक, गोला, संजू और रामकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।