फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मिड-डे मील में घटिया राशन का प्रयोग, ग्रामीणों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सोमवार को गांव दहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चो के लिये पहुंचा घटिया राशन । संवाद - फोटो : HAPUR
मिड-डे मील में घटिया राशन का प्रयोग, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गांव डहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में छात्रों के मिड-डे मील में खराब गुणवत्ता का राशन प्रयोग करने और बच्चों से झाड़ू लगवाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने राशन में कीड़े होने का भी दावा किया है। भाकियू के धौलाना तहसील अध्यक्ष ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पौष्टिक भोजन परोसने का शासन ने निर्णय लिया है। इसके ऊपर करोड़ों का बजट खर्च होता है। लेकिन स्कूलों में घटिया राशन से मिड-डे मील तैयार किया जा रहा है, जो छात्रों के स्वास्थ्य पर खतरा बन रहा है। डहाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सोमवार को यही स्थिति देखने को मिली। छात्रों की शिकायत पर ग्रामीणों ने स्कूल जाकर मिड-डे मील के राशन की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं और चावल सात से आठ महीना पुराना था। यह अनाज काला पड़ गया था, जिसमें कीड़े भी लग रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसी दौरान छात्रों से सफाई का कार्य भी कराया जा रहा था। इसकी वीडियो भी ग्रामीणों ने बना ली।
विज्ञापन

छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भाकियू के धौलाना तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को राशन और छात्रों से काम कराने के दौरान की वीडियो, फोटो दिखाए साथ ही शिकायती पत्र देकर इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
छात्रों से विद्यालय में झाड़ू आदि लगवाया जाना गलत है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिड डे मील से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।--अर्चना गुप्ता, बीएसए।

सोमवार को गांव दहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में घटिया राशन को दिखाते ग्रामीण । संवाद

सोमवार को गांव दहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में घटिया राशन को दिखाते ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

सोमवार को गांव दहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाती छात्रा  । संवाद

सोमवार को गांव दहाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाती छात्रा । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed