फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में बाइक और नकदी की मांग पूरी न होने पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने और घटना को दबाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा है। मृतका की बेटी ने पिता द्वारा मां की हत्या करने की जानकारी मायके पक्ष को दी। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी तुषार शर्मा ने बताया 24 नवंबर 2013 को उसकी बहन निशा की शादी हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक और नकदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद बहन ने वैष्णवी(7), मानवी(3) राघव(2) और जानवी(1) को जन्म दिया। इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि नौ मार्च की रात सचिन ने लाठी-डंडों से निशा को पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान वैष्णवी ने पिता को हत्या करते हुए देख लिया। परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दस मार्च को हृदय गति रुकने से निशा की मौत का कारण बताया। उन्होंने निशा की पुत्री वैष्णवी से बातचीत की। वैष्णवी ने बताया कि पिता ने गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद वह थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति सचिन, ससुर प्रेमचंद्र और सास संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed