{"_id":"6217c068b8ae747cda14febf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2345509131","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा में घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा में घर से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा में घर से जेवर और नकदी चोरी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में एक घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शिकायत करने पर परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अनिल त्यागी ने बताया की वह अपने भाई सुरेश त्यागी के साथ एक ही मकान में रहते हैं। 31 जनवरी को मकान का ताला लगाकर दोनों भाई परिवार के लोगों के साथ एक सगाई में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव निवासी विपिन त्यागी का पुत्र नवल त्यागी उसके घर में घुस गया। नवल ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घर वापस लौटने पर पीड़ित को चोरों की जानकारी हुई। छानबीन के दौरान पड़ोस में एक व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी घर में घुसता हुआ कैद हो गया। जिसके आधार पर उसने आरोपी के परिवार से जेवर और रुपये वापस मांगे। इस पर नवल और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवल त्यागी, ईशा त्यागी उर्फ गीता और विपिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।