{"_id":"62166fa40c9f4820b66bb5fc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2345028149","type":"story","status":"publish","title_hn":"228 कर्मचारी कराएंगे मतगणना, तीन बार होगा रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
228 कर्मचारी कराएंगे मतगणना, तीन बार होगा रेंडमाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
228 कार्मिक कराएंगे मतगणना, तीन बार होगा रेंडमाइजेशन
हापुड़। दस मार्च को नवीन मंडी में होने वाली मतगणना को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और इससे पहले सात बजे ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा। इस दौरान विडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं मतगणना से पहले तीन बार रेंडमाइजेशन भी किया जाएगा।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम अनुज सिंह ने कहा कि सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर की मतगणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। विधानसभा वार 14/14 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभाओं के बीच में तारों से बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे गोपनीयता बरकरार रहे।
उन्होंने बताया कि मतगणना कराने के लिए 228 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। मतगणना सुपरवाइजर में राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतगणना से पूर्व तीन बार रेंडमाइजेशन होगा। पहला दिनांक 3 मार्च, दूसरा मतगणना से 24 घंटे पूर्व और तीसरा रेंडमाइजेशन दस मार्च सुबह 5 बजे किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि मतगणना में राज्य कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए। कोई भी संविदा कर्मी या ग्राम पंचायत कर्मियों की ड्यूटी ना लगाई जाए। जितना भी स्टाफ तैनात किया जाए, उनको भली-भांति मतगणना के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि मंडी परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर कोई भी वाहन की स्वीकृति नहीं होगी। पार्किंग के लिए आउटर कॉर्नर रहेगा। गेट नंबर-1 से कार्मिकों व अधिकारियों का प्रवेश होगा। गेट नंबर-2 रिजर्व में रहेगा और गेट नंबर-3 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व पोलिंग एजेंट के लिए बनाया गया है।
बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जोध कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एसके गौतम, मंडी सचिव, अग्निशमन अधिकारी आदि शामिल रहे।
नगर पालिका पर रहेगी पथ-प्रकाश की जिम्मेदारी
डीएम अनुज सिंह ने नगर पालिका को मतगणना स्थल पर साफ-सफाई रखने, बिजली निगम को बिजली व्यवस्था रखने, पीडब्लूडी को ईवीएम लाने ले-जाने के लिए सीटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारियों के बीच बुधवार को डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर ने संबंधित अधिकारियों के साथ नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।