फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिन में खिली धूप से मिली राहत, कल बारिश के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दिन में खिली धूप से मिली राहत, कल बारिश के आसार
विज्ञापन

हापुड़। मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदल गया। रविवार को सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। ऐसे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पूरा दिन सर्द हवाएं चलीं और शाम होते ही ठंड बढ़ गई। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को एक बार फिर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
सुबह को करीब दस बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। जिसके बाद जैसे-जैसे दिन आगे की ओर बढ़ा तो चमचमाती धूप खिल उठीं। जिसे देख लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग धूप का लुत्फ उठाने के लिए या तो छतों पहुंच गए या फिर सड़कों पर दिखाई दिए। पूरा दिन खिली धूप का लोगों ने पूरा दिन लुत्फ उठाया। मौसम साफ होने से साप्ताहिक बाजार में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

लेकिन, शाम होते ही मौसम का मिजाज में फिर बदलाव आ गया। शाम को शुरू हुई सर्द हवाएं चलने से ठंड व गलन महसूस हुई और लोगों की कंपकंपी शुरू हो गई। ठंड बढने से लोग जल्द ही घरों का रुख करने लगे। लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह के अनुसार बुधवार को बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। ऐसे में मौसम में फिर से ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं मंगलवार तक आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप खिले रहने की संभावना है।

फिर बढ़ा एक्यूआई, सांस लेने में हुई परेशानी
हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। शनिवार को एक्यूआई 86 था जो तेजी से बढ़कर रविवार को 235 पर पहुंच गया। वहीं, पीएम 2.5 का सूचकांक अधिकतम 366 और न्यूनतम 235 दर्ज किया गया। इसके अलावा पीएम-10 का सूचकांक अधिकतम 226 और न्यूनतम 136 दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed