फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पांच साल पहले प्रदेश में था माफिया राज: जेपी नड्डा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पांच साल पहले प्रदेश में था माफिया राज: जेपी नड्डा
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश में माफियाओं का राज था। मुजफ्फरनगर के दंगे, कैराना का पलायन होता था। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाकर कहा था कि ये दंगे प्रशासनिक असफलता का नतीजा थे। सरकार ने मुआवजा देने में भी पक्षपात किया।
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीमति ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर में भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के समर्थन में जनसभा का संबोधित किया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ शुरू किए भाषण में उन्होंने हापुड़ को क्रांतिकारियों की धरती बताते हुए नमन किया और क्षेत्र के क्रांतिकारियों को याद किया। इसके बाद उन्होंने सपा सरकार को आतंकियों का हितैषी बताते हुए कहा कि रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करके कुछ आतंकियों ने हमला कर सात जवानों की हत्या कर दी थी। प्रदेश की पुलिस आतंकियों को पकड़ नहीं पाई तो एनआईए की टीम नेआरोपियों को दबोचा। लेकिन उस समय की अखिलेश सरकार ने आतंकियों का बचाव किया। गोरखपुर गोलघर सीरियल ब्लास्ट कांड के आरोपियों के साथ भी यही हुआ। इनके मुकदमे वापस लिए तो कोर्ट ने दखल कर रोक लगाई। बाद में रामपुर के कांड के चार आतंकियों को फांसी हुई और बाकी को उम्रकैद हुई। यह सरकार आतंकियों का समर्थन करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से देश में पहले नंबर की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। जेवर का एयरपोर्ट एशिया का नंबर एक और दुनिया का सातवां एयर पोर्ट होगा। उन्होंने सरकार की आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजनाओं के लोगों को मिल रहे लाभ को गिनाते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।
--
सुरक्षित नहीं थीं बहु बेटियां -
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि सपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी। सड़कों पर दिन ढलने के बाद निकलना मुश्किल था। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमें सम्मान दिलाया। आज केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है।
एक घंटा 40 मिनट देरी से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाप्टर द्वारा 12.40 बजे पहुंचना था। लेकिन वातावरण में दृष्यता कम होने के कारण उनका हेलीकाप्टर 1.40 घंटे देरी से हापुड़ पहुंचा। इस दौरान सभा स्थल पर काफी संख्या में मौजूद लोग उनका इंतजार करते रहे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुुल्ल सारस्वत, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण, संजय कृपाल, डा. पायल गुप्ता, मोहन सिंह, कविता बाना, प्रभात अग्रवाल, कपिल एसएम, मनोज तोमर मौजूद रहे।

ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित भाजपा पार्टी के कार्यक्रम में संबोधित करते रास्ट्रीय अध्य्क्ष जे?

ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित भाजपा पार्टी के कार्यक्रम में संबोधित करते रास्ट्रीय अध्य्क्ष जे?- फोटो : HAPUR

हापुड़। ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध

हापुड़। ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध- फोटो : HAPUR

हापुड़। ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड?

हापुड़। ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड?- फोटो : HAPUR

ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा?

ब्रह्मा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed