{"_id":"61fac1c8dd77b9767871f54d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2335636169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सीआरपीए्फ के हाथों में कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सीआरपीए्फ के हाथों में कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सीआरपीएफ के हाथों में कमान
हापुड़। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए इस बार सीआरपीएफ की 33 कंपनी, 2500 पुलिसकर्मियों, दो हजार होमगार्ड और डेढ़ कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों को रुकाने के लिए जिले के 57 स्कूलों में व्यवस्था की गई है।
जिले में पहले चरण् का मतदान 10 फरवरी को होना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स पहुंचनी शुरू हो गई है।
जिले में 456 मतदान केंद्र पर 1128 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए जिले में 2500 पुलिसकर्मी, दो हजार होमगार्ड के अलावा 33 कंपनी सीआरपीएफ, डेढ़ कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर इस बार सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस के साथ पैदल मार्च करके लोगों को निडर होकर मतदान की अपील कर रहे हैं। गुंडों एवं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए इन जवानों को प्रशासन ने बल प्रयोग करने की भी अनुमति दी है। सभी मतदान केंद्र सीआरपीएफ के जवानों की देखरेख और सुरक्षा में रहेंगे और मतदान होने जाने के बाद ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी।
चुनाव में कोई भी बवाल होता है तो उससे निपटने के लिए मात्र पांच मिनट में सेक्टर टीम और क्लस्टर टीम मौके पर पहुंचेगी। स्थानीय पुलिस मतदान केंद्र के बाहर रहेगी। स्थानीय पुलिस और होमगार्ड सड़क की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा बलों के ठहराव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रहेगी।