{"_id":"61fac1c6162c8c4ed351a5c6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233563566","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगी बस, बे-बस न हो जाऐं बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगी बस, बे-बस न हो जाऐं बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में लगी बस, बे-बस न हो जाएं बराती
हापुड़। चुनावों के बीच सहालग में कहीं बराती पैदल न रह जाएं, कुछ ऐसी ही चिंता उन परिवारों को है जिनके घरों में फरवरी माह में शादियां होनी हैं। दरअसल, 10 फरवरी से जिले में मतदान हैं और इसके लिए परिवहन विभाग ने छोटे बड़े 950 प्राइवेट वाहनों को अधिग्रहीत कर लिया है। जिनमें 300 बसें भी हैं। बसों की स्थिति पता करने के लिए लोग ट्रांसपोर्टरों के चक्कर लगा रहे हैं।
फरवरी का पूरा महीना शादियों का है, सात फरवरी के बाद से बड़े पैमाने पर शादियां होनी हैं। हापुड़ में चुनाव पहले चरण में होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल कॉलेजों की बसों और अन्य छोटे बड़े 950 वाहन अधिग्रहीत कर लिए गए हैं। वहीं रोडवेज की 18 बसों को भी अधिग्रहीत किया गया है। ऐसे में शादी विवाह वाले परिवारों के सामने समस्या हो रही है। उन्हें बरातियों के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। जिन्होंने पहले बुकिंग करा रखी हैं वे वाहन भी चुनाव के लिए अधिग्रहीत हो गए हैं।