{"_id":"61ec3a380428204af86d2771","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233075516","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये के लिए युवक को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रुपये के लिए युवक को चाकू घोंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस रुपये के लिए युवक को चाकू घोंपा
हापुड़। मोहल्ला इंद्रगढ़ी में बीस रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल की पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से पति को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोती कालोनी निवासी रुखसार ने बताया कि 20 जनवरी देर शाम वह पति सादाब के साथ किसी काम से देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में आई थी। यहां मोती कालोनी निवासी जुबैर, रिजवान उर्फ चुन्नू व फेजान उर्फ गुरू ने दंपती को घेर लिया। इन लोगों ने उसके पति से 20 रुपये मांगना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पति के साथ मारपीट करते हुए चाकू निकाल लिए। विरोध करने पर महिला को भी बेरहमी से पीटा। पति पर चाकू से कई वार करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी तलाश की जा रही है।