फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ सीट से भावना और धौलाना सीट से अरविंद शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ सीट से भावना और धौलाना से अरविंद शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेस ने हापुड़ विधानसभा सीट पर वर्तमान में वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य भावना वाल्मीकि और धौलाना सीट पर अरविंद शर्मा को टिकट दिया है। दोनों ही प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन करेंगे, पार्टी ने तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर प्रत्याशियों को सिंबल भी दिया गया।
भावना वाल्मीकि राजनीति में नया चेहरा है, हाल ही में जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड 13 से निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस में चार बार विधायक रहे जनप्रतिनिधि की पत्नी को करीब 10 हजार वोटों हराया था। पहले रालोद-सपा के गठबंधन से इनकी दावेदारी मानी जा रही थी। लेकिन अब कांग्रेस के सिंबल पर भावना चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के पुरानेे कार्यकर्ता रहे अरविंद शर्मा पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है। धौलाना विधानसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले अरविंद शर्मा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष रहने के साथ ही सराफा एसोसिएशन के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ही प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सिंबल देकर स्वागत किया। अभिषेक गोयल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उन्हें कड़ी मेहनत से लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed