{"_id":"61e848985d4c9e54115c5b10","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232927477","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के कबाडिय़ों का एलान, नहीं काटेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के कबाडिय़ों का एलान, नहीं काटेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ियों का एलान, नहीं काटेंगे वाहन
हापुड़। मेरठ के सोतीगंज के बाद अब हापुड़ के वाहन कटान के धंधे में लिप्त लोग दूसरे व्यवसाय करना चाहते हैं। कबाड़ियों ने वाहन कटान बंद करने का ऐलान करते हुए एसपी से गुहार लगाई है। एसपी के पास जाकर दुकान में रखे सामान को बेचने की अनुमति मांगी। जिस पर एसपी ने सीओ सिटी को जांच के लिए नामित किया है। अब दुकान में रखे सामान की पड़ताल की जाएगी। उसके बाद ही दुकानें खुलने की अनुमति दी जाएगी।
मेरठ के बाद कबाड़ियों के मामले में जिले की पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी थी। लगातार छापा मारकर की गई कार्रवाई में कबाड़ियों के हौसले पस्त हो गए। लापरवाही बरतने पर एसपी ने जदीद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को वाहन कटान के धंधे मे लिप्त लोग एसपी के पास पहुंचें। इन लोगों ने एसपी से गुहार लगाई कि वे कारोबार बदलना चाहते हैं, इसके लिए गोदामों में भरे सामान को बेचने की अनुमति दी जाए। 22 लोगों ने एसपी को अपना शपथ पत्र सौंपा। एसपी ने सीओ सिटी को जांच पड़ताल के आदेश दिए हैं।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दुकानों में रखे सामान की लिस्ट बनाई जाएगी। जिसके बाद उसका नियम अनुसार मिलान किया जाएगा कि वह चोरी का तो नहीं है। उसके बाद ही ये लोग अपनी दुकान खोलकर कारोबार बदल सकते हैं।