फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एसीएमओ समेत 233 कोरोना संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एसीएमओ समेत 233 कोरोना संक्रमित मिले, 84 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को एसीएमओ, पुलिस कर्मी और चिकित्सा स्टाफ समेत 233 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कराया गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 923 हो गई है, अस्पताल में तीन नए मरीज भर्ती हुए हैं, अब यहां संख्या आठ हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 2352 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 1325, आरटीपीसीआर से 1022, ट्रूनेट से पांच लोगों की जांच हुई। एंटीजन किट की जांच में 27, आरटीपीसीआर में 190, ट्रूनेट में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमित में तीन को अस्पताल और बाकी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच के दौरान 1090 लोगों के नमूने मेरठ और हापुड़ की आरटीपीसीआर लैब में जांच को भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
रेवती कुंज में दो, रामगंज में एक, करीमपुरा में एक, कृष्णानगर में एक, असौड़ा में एक, शाहपुर में एक, राजीव विहार में एक, फूलगढ़ी में एक, नान में एक, गांधी विहार में एक, ट्याला में एक, सबली में एक, कासिम में एक, काकोड़ी में एक, मुरादपुर मे एक, बराही मोहल्ला में दो, स्वर्ग आश्रम रोड में एक, जीआरपी चौकी में एक, श्रीनगर में एक, न्यू पन्नापुरी में एक, खड़खड़ी में एक, निहाल चंद बिल्डिंग में दो, बाला जी धाम में एक, मोती गंज में तीन, लालपुर में एक, कस्तला कासमाबाद में एक, न्यू शिवपुरी में एक, सर्वोदय कालोनी में एक, अशोक कालोनी में एक, नवज्योति कालोनी में एक, बाबूगढ़ में एक, हापुड़ की पंचशील कालोनी में दो, यमुना बिहार में एक, न्यू आर्य नगर में एक, पुलिस लाइन में तीन, पटेल नगर में एक, आवास विकास में छह, पक्काबाग में एक, सीएचसी में दो, जयविहार कॉलोनी में एक, भीमनगर में तीन, आदर्श नगर में एक, श्यामपुर में दो, ददायरा में दो, रफीक नगर में एक, मजीदपुरा में चार, न्यू आलोक में एक, हसनपुर में दो, प्रीत विहार में दो, पन्ना कॉलोनी में एक, पीपीसी में दो, हापुड़ में नौ, निजामपुर में तीन, मेरठ रोड अस्पताल में दो, चंद्रलोक में एक, स्कूल में एक, तगासराय में दो, हर्ष विहार कालोनी में एक, रामपुर में दो, त्रिलोकपुरम में दो, कुचेसर रोड चौपला में एक, कोटला में एक, पुरानी चुंगी में एक, अनुज विहार में एक चमरी में एक, गढ़मुक्तेश्वर के, आदर्श नगर में एक, उपेड़ा में एक, सिंभावली के श्यामपुर जट में दो, मुबारकपुर में एक, धौलाना के बृजनाथपुर में दो, पिलखुवा के शिवाजी नगर में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच----867678
कुल मरीज---13563
स्वस्थ मरीज--12424
सक्रिय मरीज--923
कुल मौत----216
संपर्क में आए लोग कराएं जांच
कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। ताकि संक्रमण का प्रसार कम से कम हो। लक्षण आने पर भी जांच कराएं, मरीजों की हर संभव निगरानी की जा रही है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed