फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला वोटरों के लिए जिले में बनेंगे दस पिंक बूथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला वोटरों के लिए जिले में बनेंगे दस पिंक बूथ
विज्ञापन

हापुड़। इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन पर सभी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी महिला ही तैनात रहेंगी। महिलाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनेगा और आकर्षक सजावट भी की जाएगी।
महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। पूर्व की तरह इस बार के चुनाव में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इनमें चार हापुड़ में होंगे। जिनमें एक फिलहाल नगर पालिका में होगा। पिंक बूथ बनाने का यही उद्देश्य कि जो महिलाएं घर से नहीं निकलती हैं, वे बेधड़क इन बूथों पर आकर मतदान कर सकेंगी। इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। हापुड़, गढ़ और धौलाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहीं एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। हापुड़ में चार तथा गढ़ और धौलाना में तीन-तीन पिंक बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बूथों पर भव्य सजावट की जाएगी। गुब्बारे, पर्दे, फूल, तोरण द्वार आदि से सजाए जाएंगे। बूथों की सजावट में जो भी सामान प्रयोग होगा, वह गुलाबी रंग का ही होगा। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक तक सभी महिला कर्मचारी ही रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी मतदान केंद्र पर महिला जवानों को तैनात किया जाएगा। हालांकि मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा की कमान संभालने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिंक बूथों का चलन शुरू हुआ है। पिछले चुनावों में इसके असर को देखते हुए इस बार भी पिंक बूथ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बूथों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed